FIRST CHAPTER
यह सिर्फ सीखने के लिए के माध्यम से बनाया गया हैं इसमे कोई त्रुटि के लेखक क्षमा प्रार्थी हैं हमारा उदे्शय किसी धर्म या समुदाय की भावोनाओं को ठेस पहुचाना नहीं हैं। ओउम् श्री गणेशाय् नम: हैलो दोस्तो आज मैंने भगवत् गीता को पढ़ना चाहा क्योकि मैनें आज यूट्यूब पर देखा कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने गीता का पुरा अध्यन किया और बताया गीता ज्ञान में हर सवाल का जबाव हैं। गीता सर्वश्रेष्ठ है । यहा तक की उस मुश्लिम भाई ने संस्कृत के सारे श्लोक सही उच्चारण के साथ पढ़े । मेरी भी ईच्छा हुई पढ़ने की , मैंने गुगल सर्च किया और भगवद् गीता को एक पी डी एफ में डाउनलोड किया। और मन में एक विचार किया कि प्रतिदिन गीता पढूँ। आज दिनांक 31/10/2017 को मैंने गीता का एक अध्याय पढ़ा, जिसमें युद्ध क्षेत्र का वर्णन किया गया है और युद्ध कि शुरुआत शंखनाद से की गई हैं इसमे दोनो सेनाए व्यूह में खड़ी हैं और धृतराष्ट्र संजय से पुछते है कि क्या हो रहा है, संजय बताते हैं कि क्या क्या घटित हो रहा है । फिर अर्जुन भगवान श्री कृष्ण से (जो कि युध्द में अर्जुन के घोड़े के सारथी बने हैं) कहते है है माधव मेरे रथ को ...